सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। जनक नंदिनी मां जानकी की धरती पर भगवान शिव व मां पार्वती के अमर विवाहोत्सव की याद में प्रति वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि को लेकर जिले में काफी उत्साह है। रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर नगर थाना परिसर स्थित बाबा मनोकामनाथ मंदिर एवं पुनौरा धाम स्थित पुंडकेश्वर महादेव मंदिर से शिव सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी।शक्ति की धरती पर शिव शक्ति के विवाहोत्सव को लेकर दशकों से जारी परंपरा के तहत इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है।बाबा मनोकामनानाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार व सचिव विवेक कुमार ब्याहुत ने बताया कि मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ देवी,देवता,भूत,पिशाच एवं राक्षसों की विशाल जुलूस निकलेगी।जो शहर के मुख्य पथ से गुजरते हुए...