धनबाद, मार्च 11 -- धनबाद। मटकुरिया स्थित भवन कारा गोशाला में 15 मार्च को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के घनश्याम नारनोली ने बताया कि यह 11वां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव है। इसकी तैयारी चल रही है। बाबा का दिव्य दरबार सजेगा। बाहर से आए रहे कलाकार श्याम बाबा के भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। बाबा को भोग लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...