धनबाद, अप्रैल 18 -- मटकुरिया-बिनोद बिहारी चौक फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। मटकुरिया साइड में गुलजारबाग के पास चल रहे निर्माण के दौरान पाइलिंग मशीन से एक मजदूर का पैर बुरी तरह कुचल गया। घायल मजदूर की पहचान गुलजारबाग निवासी 21 वर्षीय मो. मासूम के रूप में हुई है। वह महज 12 दिन से ही यहां काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पाइलिंग मशीन से पिलर निर्माण के लिए खुदाई चल रही थी। इसी दौरान मशीन अचानक मासूम के बेहद करीब पहुंच गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया। यह भी पढ़ें- मुंबई में बहुमंजिली इमारत से गिरने से पलासी के मजदूर की मौत घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मासूम इसी की निगरानी के लिए रखा गया था कि पाइलिंग मशीन के आगे पीछे कोई जानवर या कोई आदमी तो नहीं है, लेकिन दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.