धनबाद, फरवरी 27 -- मटकुरिया दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन गुरुवार को प्रातःकालीन अभिषेक एवं पूजन भक्तिभाव से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह विधान 24 फरवरी को प्रारंभ हुआ था और एक तारतम्यपूर्ण आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो शक्तिपीठों, ध्यान, तंत्र-मंत्र, यंत्रों व कीलाओं के माध्यम से ऊर्जा मंडल का निर्माण करती है। इसमें साधक विभिन्न शक्तियों व देवताओं की पूजा कर 108 प्रकार के पापों के नाश के लिए विशेष अनुष्ठान करते हैं। 128 मंत्रों का उच्चारण कर पूजन संपन्न हुआ। हर मंत्र के साथ जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीपक, धूप, फल आदि का मिश्रित अर्पण किया गया। वहीं 108 प्रकार के पाप नाश के लिए मंत्र जाप, जल विधि, धूप व श्रीफल समर्पण। सभी श्रावकों ने पूर्ण लाभ उठाया। इस मौके पर पंकज जैन, चक्रेश जैन, पुष्...