फतेहपुर, मार्च 5 -- फतेहपुर। होली में युवाओं की टोलियां शहर में घूमतीं रहीं और मौजमस्ती करती रहीं। कई स्थानों पर होली के त्योहार को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गईं थीं। शहर के मुराइन टोला मोहल्ले में दूसरे दिन गुरुवार को मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। यहां पर रंग बिरंगी झंडियों से पूरे क्षेत्र को सजाया गया था। युवा वर्ग यहां पर एकत्रित हुए और रंग लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद गाते बजाते हुए मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। होली के दिन युवाओं की टोलियां फाग गायन करतीं हुईं घरों में गईं और होली की शुभकामनाएं दीं। होली के त्योहार पर इस बार डीजे में बज रहे गीतों में युवाओं एवं बच्चों ने जमकर डांस किया। जिन पर पूरे दिन होली के गीत गुंजायमान रहे। होली गीतों पर पूरे दिन युवा झूमते व थिरकते रहे, कई स्थानों पर पानी की छोटी टंकियों में ...