बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने मझौवा कला प्रथम गांव में मारपीट की घटना में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रुधौली के मझौवा कला प्रथम निवासी लाल साहब ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते चार अप्रैल को उनके पट्टीदार एकराय होकर उनके मकान पर आए और उन पर हमला कर दिया। उनके भाई लालजी को बुरी तरह मारापीटा। बीच-बचाव करने आईं उनकी मां सोना देवी, पत्नी सलोनी, बेटे अनिकेत व बहन माया को घर में घुसकर मारापीटा। जान से मारने की धमकी। तोड़फोड़ में करीब उनका दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। थाना प्रभारी रुधौली ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी रामजी, जितेन्द्र, दीपेन्द्र, गीता समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच एसआई चन्द्रप्रकाश सिंह को सौंपी गई है। वहीं कलवारी पुलिस ने विवाद को लेकर मारपीट व धमकाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.