मुजफ्फरपुर, जून 8 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया में भाड़े के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और चांदी के आभूषण छीनने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मझौलिया निवासी मो. गुलशन खातून ने दर्ज केस में बताया कि 4 जून की दोपहर साढ़े तीन बजे उसने गांव के एक चालक मो. फैयाज उर्फ गुलटेन का ऑटो भाड़े पर लिया। वे स्टेशन जाने के लिए 250 रुपये किराया तय हुआ था। स्टेशन पहुंचने के बाद उसने 250 का भुगतान कर दिया था। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर महिला का हाथ कटने से हुई घायल आरोप है कि उसी शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपित उनके घर पर आ धमका और जबरन 50 अतिरिक्त मांगने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट व...