बगहा, मार्च 6 -- मझौलिया। थाना क्षेत्र के सेनुअरिया के वार्ड 03 में तलवार से होली के दिन जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि इस मामले में सेनुवरिया निवासी सोनालाल शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा (25) ने एफआईआर दर्ज करायी है। प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने सेनुआरिया वार्ड 03 से हमलावर मुन्ना कुमार (25), उमेश सहनी (45) और बीरेंद्र सहनी (40) को गिरफ्तार कर शुक्रवार को बेतिया जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार होली के दिन मुन्ना कुमार अपनी बाइक का साइलेंसर खोलकर तेज गति और तेज आवाज के साथ हुड़दंग कर रहा था। दीपक शर्मा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ हरवे हथियार के साथ लैश होकर उसके घर पर धावा बोल दिया। हमले में दीपक शर्मा के साथ उसके घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.