बगहा, जून 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर चनपटिया एवं मझौलिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर उन्हें बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के शिक्षा विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की मजबूरी समाप्त होगी। विधायक ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उनके निरंतर प्रयास, आग्रह एवं जनभावनाओं के अनुरूप दोनों प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह भी पढ़ें- जदयू प्रखंड अध्यक्ष को विधायक ने किया सम्मानित उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थि...