बगहा, अप्रैल 12 -- मझौलिया। मझौलिया के धोकरहा पंचायत के शिकारपुर दुधा मठिया वार्ड 03 में शनिवार की देर रात एक साथ तीन मकानों में ताला काट कर अज्ञात चोरों ने लाखों की संपति चुरा ली है। चोरी की घटना सुरेंद्र शर्मा, अजय शर्मा व चन्द्रभूषण शर्मा उर्फ पप्पु शर्मा के घर में घटी है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि चंद्र भूषण शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा, अजय शर्मा और सुरेंद्र शर्मा के मकान में ताला काटकर व खिड़की में लगे ग्रिल को उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। डॉग स्क्वायड को बुलाकर घटना स्थल पर जांच करायी गयी है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंच फिंगर प्रिंट का नमूना लिया है। इस घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय मुखिया आशीष भट्ट ने बताया कि चन्द्रभूषण शर्मा चेन्नई में इंजीनियर है। जबकि सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.