बगहा, मई 28 -- बेतिया/मझौलिया,एक प्रतिनिधि। बुधबार के दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ड नंबर 13 में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम में छापेमारी कर ऑपरेशन किये गये दो महिलाओं तथा हाइड्रोशील का आपरेशन किये गये एक वृद्ध का बयान दर्ज किया। आपरेशन कराये हुए मरीजों ने बताया कि यह डॉक्टर लालबाबू का मकान है,और उनकी टीम ने पेट खोलकर बड़ा आपरेशन किया है। प्रशासनिक टीम ने मरीजों से बयान दर्ज किया। यहां डॉक्टर कंपाउंडर और लेडीज अटेंडेंट खिसक गये थे।

अल्ट्रासाउंड की छापेमारी इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला मझौलिया बाजार के शिव मंदिर परिसर स्थित एक निजी मकान में चल रहे प्रिंस अल्ट्रासाउंड को सील किया। यहां अल्ट्रासाउंड के टेक्नीशियन और डॉक्टर स्टाफ प्रशासन की गाड़ी देखते ही दूसरे दरवाजे से फरार हो गये। छापेमारी टीम में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा...