बगहा, अप्रैल 24 -- बेतिया। न्यायालय आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने पर जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार ने मझौलिया थानाध्यक्ष से जवाब तलब किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2015 में मझौलिया थाने में दर्ज कांड संख्या 546 के ज़ख्मियों का जख्म प्रतिवेदन अभी तक न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किए जाने पर किया है। विदित हो कि न्यायालय ने वर्ष 2023 तथा 2024 में कांड के ज़ख्मियों का जख्म प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने को ले थानाध्यक्ष को पत्र एवं स्मार पत्र जारी किया था। बार-बार स्मारित किए जाने के बावजूद भी अभी तक थानाध्यक्ष के द्वारा ज़ख्मियों का जख्म प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित नहीं किया गया है। जिस कारण विचारण की अग्रिम कार्रवाई बाधित हो रही है। कोर्ट ने थानाध्यक्ष के इस कृत्य को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही,उदासीनता तथा न्यायालय आदे...