बगहा, मई 6 -- सत्येन्द्र नारायण शर्मा बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया पंचायत अंतर्गत गोड़ा सेमरा गांव वार्ड संख्या 13 निवासी मदन प्रसाद कुशवाहा (55) की मौत ट्रेन से कटकर हो गई है। घटना बहुअरवा रेलवे गुमटी के पश्चिम पोल संख्या 191/12 एवं 191/10 के बीच बुधवार की सुबह की है । सूत्रो के अनुसार मदन प्रसाद कुशवाहा बुधवार की सुबह अम्बाला जाने के लिए घर से निकले थे। वे सुगौली रेलवे स्टेशन से अवध ट्रेन पकड़कर राजमिस्त्री का काम करने के लिए अम्बाला जाने वाले थे। इसी दौरान बहुअरवा रेलवे गुमटी के पश्चिम पोल संख्या 191/12 एवं 191/10 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से हुई ।जिसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे । मृतक के पुत्र राकेश कु...