बगहा, जून 18 -- मझौलिया। बुधबार की देर रात सीओ कार्यालय के ठीक पीछे भीमबली बाइक पार्ट्स की दुकान में सेंधमारी कर डेढ़ लाख रुपये मूल्य की बैटरी, चैन स्पोकेट, कॉपर पाइप ,माउजर आदि की चोरी कर ली।पीड़ित बाइक मिस्त्री भीमबली ठाकुर ने इस बावत मझौलिया थाना में एफ़आईआर किया है। एफआईआर में लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सांमग्री के चोरी होने की लिखित शिकायत की गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया व जांच में जुट गई है। आंनद कुशवाहा के कैफे में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।यहां चोरों ने इनके दुकान की सांमग्री सिगरेट बिस्कुट आदि की चोरी कर ली।यहाँ मौजूद सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस ने दो कबाड़ियों को पकड़ा, जिनके पास से आनंद कुशवाहा की दुकान से चोरी की सामग्री को पुलिस ने बरामद किया।इसके अलावे पंचायत भवन से एक सेलिंग फैन की चोरी की गई ह...