संभल, मार्च 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मझोला में रविवार को रंजिश के चलते हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित लेखराम पुत्र चरणसिंह निवासी गांव पुरा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम वह अपने भाई-बहनों के साथ गांव मझोला में एक दुकान पर कपड़े खरीद रहा था, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने घूरने व इशारे करने शुरू कर दिए। विरोध करने पर आरोप है कि युवकों ने गाली गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। अन्य साथियों को भी बुला लिया और हमला कर दिया। हमले में भाई हीरालाल के दोनों हाथ व दांत टूट गए, जबकि बहन रेखा का कान कट गया। अन्य परिजनों को भी गंभीर चोटें आईं। इस बीच हमलावर चांदी की चैन व कुंडल भी छीन ले गए। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव मझोला नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.