पीलीभीत, जनवरी 4 -- उत्तराखंडा बॉर्डर क्षेत्र के मझोला में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। लगातार ही प्रभात फेरी का निकलने का सिलसिला चल रहा था। पर रविवार को अपार संगत के बीच नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। संगत इसमें वाहे गुरु का नाम जपते हुए निहाल दिखी। वाहे गुरु के बताए मार्गों पर चलने की सीख का संकल्प लेकर प्रभात फेरी निकाली जा रही है। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री कलगीधर सिंह सभा की ओर से प्रभात फेरी निकालने का क्रम लगातार चला आ रहा था। भोर में ही वाहे गुरु वाहे गुरु और सतनाम वाहे गुरु के जयकारे लगना शुरू होने से माहौल पूरी तरह से धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष भी रहे। गुरु वाणी के साथ संगत का कारवां रहा। हर साल चार जनवरी को नगर ...