मझोला में दौराई व मथुरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठी
पीलीभीत, जुलाई 3 -- मझोला। मझोला रेलवे स्टेशन पर दौराई टनकपुर एक्सप्रेस व टनकपु मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहरावा की मांग को लेकर गुलडियां भिंडारा के चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से नई दिल्ली में मुलाकात की। इसमें व्यापारिक व जन सामान्य के हित के लिए चेयरमैन निशांत प्रताप ने दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस (15091) और टनकपुर-मथुरा जंक्शन स्पेशल के मझोला रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव की मांग को फिर से रखा। बताया कि इसके ठहराव से आसपास के तमाम क्षेत्र के गांवों को बड़ी राहत मिलेगी और लोग तीर्थ कर सकेंगे। लोगों को जिला मुख्यालय पहुंच कर ट्रेन पकड़नी पड़ती है अथवा बस या निजी वाहन से यात्रा करनी पड़ती है। जिससे कई असुविधा होती हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सकारात्मक प्रयास करने का भरोसा चेयरमैन को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.