चम्पावत, जून 29 -- सतीश, चम्पावत। मानेश्वर से लगे मझेड़ा और चौड़ाराजपुरा में गुलदार दिखने से दहशत है। यहां बीते दिन गुलदार ने दिन दहाड़े घर के समीप खेत में चुग रही गाय को मौत के घाट उतार दिया। दहशतजदा ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग की है। मझेड़ा और चौड़ा राजपुरा गांव में गुलदार दिखने से लोगों में हदशत है। मझेड़ा निवासी हरीश उप्रेती ने बताया कि सोमवार को उनके मवेशी घर के समीप खेत में चुग रहे थे। इस बीच घात लगाकर गुलदार ने पशुओं पर हमला कर दिया। गुलदार ने हमले में उनकी एक गाय को मौत के घाट उतार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...