हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई, संवाददाता। मल्लावां विकास खंड की ग्राम पंचायत मझिया जाफरपुर में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में जिलाधिकारी अनुनय झा ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित कर दिए हैं। वित्तीय अनियमितता के पूरे मामले की अंतिम जांच के लिए जांच समिति का गठन कर एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान ग्राम पंचायत में हुए विभिन्न कार्यों में अनियमितता और फर्जी भुगतान की शिकायत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हैंडपंप मरम्मत, पंचायत भवन में इन्वर्टर, सोलर पैनल, बैटरी, पंखा आदि की खरीद तथा निर्माण कार्यों में वित्तीय नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके अलावा बिना टेंडर के मनचाही फर्मों को सामग्री आपूर्ति देने और आंगनबाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.