गंगापार, अप्रैल 4 -- विकास खंड कौंधियारा के कंपोजिट विद्यालय मझिगवां में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से प्रदेश स्तरीय उद्घाटन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक नामांकन पर जोर दिया। प्रधानाध्यापिका मंजूषालता ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। कार्यक्रम में नरेन्द्र प्रताप सिंह, अनुराग जायसवाल, संजय कुमार गौतम, रेणुका यादव, प्रिया पाण्डेय आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...