गढ़वा, मार्च 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (नगरपालिका) दिनेश यादव ने बुधवार को गढ़वा अनुमंडल सभागार में आयोजित समारोह में मझिआंव नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी सहित सभी सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उक्त अवसर पर उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वह संविधान के अनुरूप अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि मझिआंव के विकास के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी प्रतिनिधियों को टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने स्थानीय नगर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं के प...