मझिआंव की छात्रा ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
गढ़वा, अगस्त 3 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल की छात्रा अदिति पांडेय ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उसकी सफलता पर स्कूल के प्राचार्य केआर झा, शिक्षक, शिक्षिका, छात्र व छात्राओं ने उसे बधाई दी। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि यह प्रतियोगिता रविवार को मेदिनीनगर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परिसर में आयोजित किया गया था। उसमें गढ़वा के अलावा पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, सिंहभूम, लोहरदगा सहित विभिन्न जिलों से लगभग 350 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। उसमें अदिति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त पलामू रंजीत कुमार लाल, पलामू एसडीएम संजय पांडेय ने अदिति को स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया। उसे मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्कूल की छात्रा को स्वर्ण पदक मिलने पर निदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.