गढ़वा, जून 7 -- मझिआंव। मझिआंव थानांतर्गत करकट्टा गांव निवासी अजय राम के पुत्र सह आईए द्वितीय वर्ष का छात्र 17 वर्षीय सुशील कुमार गढ़वा से लापता है। वह एक जून से लापता बताया जाता है। उक्त बाबत उसके दादा विश्वनाथ राम ने गढ़वा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि 31 मई को वह अपने गांव करकट्टा से गढ़वा के सुखबना मोहल्ला स्थित अपने आवास में आया था। वह स्थानीय जितेंद्र मिस्त्री के आवास पर भाड़े पर रहकर पढ़ाई करता था। वह सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज का छात्र है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका अबतक पता नहीं चला है। उसे लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं। सूचना मिले वह मोबाइल नंबर 7261885876 और 6202848962 पर सूचना देने का आग्रह किया है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर छात्र जहां रहता था वहां जांच प...