रामपुर, फरवरी 8 -- निषाद पार्टी ने मझवार समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर अभियान तेज कर दिया है। इस संबंध में पार्टी द्वारा (स्वार-टांडा) विधायक शफीक अहमद अंसारी को पत्र भेजकर विधानसभा में यह विषय प्रमुखता से उठाने का अनुरोध किया है। निषाद पार्टी का कहना है कि मझवार समुदाय सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक रूप से अत्यंत पिछड़ा है और उन्हें अनुसूचित जाति का संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए। पार्टी ने मांग की है कि मझवार समाज की जनगणना अनुसूचित जाति के रूप में कराई जाए और उन्हें अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.