गोपालगंज, जनवरी 3 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका मझवलिया गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की 34 वर्षीय पत्नी रूबी देवी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय रूबी देवी घर पर अकेली थीं। किसी काम से वह घर से निकलकर सड़क की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.