बगहा, अप्रैल 18 -- मैनाटाड़। पुरुषोत्तमपुर थाना के मझरिया गांव में बाजा बजने को लेकर हिंसक झड़प के बाद पुलिस बलों की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस बलों की तैनाती से गांव में शांति कायम है। उधर, मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज होने के बाद 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के डर से कई घरों के लोग मझरिया गांव से गायब हो गए हैं। है। नामजद और अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बहुत से लोगों को डर है कि हमारी गिरफ्तारी हो जायेगी। यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मझरिया में बारात आ रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...