आजमगढ़, मार्च 10 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। मझगावां डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में लगी आग से उठ रहे जहरीले धुएं से परेशान आसपास के करीब नौ गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और मंडलायुक्त और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम रविंद्र कुमार ने पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई और तत्काल आग बुझाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद नगरपालिका कर्मचारी दोपहर में डंपिंग ग्राउंड पहुंचे और ट्यूबवेल चालू कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि देर शाम तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई थी। पालिका परिषद आजमगढ़ के प्रभारी अधिशासी अधिकारी भूपाल सिंह ने बताया कि कूड़े के निस्तारण के लिए आवश्यक मशीनें मंगाई जा चुकी हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन न होने के कारण उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.