चाईबासा, जनवरी 12 -- मझगांव,संवाददाता। मझगांव प्रखंड की नयागांव पंचायत अंर्तगत दामोदरसाई के बुरुसाई टोला में शनिवार आधी रात को जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी ने बुरुसाई टोला पहुंकर हरीश पिंगुवा के घर को तोड़कर घर के अंदर से लगभग 20 बोरी धान को तहस-नहस कर चट कर गए। एस्बेस्टस घर को भी दरवाजा सहित तोड़ दिया। इसके बाद वही हाथी दूसरे दिन रविवार देर रात को फिर वहीं पहुंच गया। दोबारा घर के आंगन में रखे धान को खा गया। बीते रविवार रात को लगभग 12:40 बजे गांव के लोगों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम रात को ही गांव पहुंच कर हाथी को दूर जंगल की ओर खदेड़ दिया। पुनः सोमवार सुबह को स्थानीय पंचायत मुखिया एवं वन विभाग की टीम दामोदरसाई को बुरुसाई पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर मुआवजा के लिए नुकसान का आकलन की। मालूम हो कि मझगांव प्रखंड क्षेत्र मे...