मझगांव में टॉपर्स को विधायक ने किया सम्मानित
चाईबासा, मई 20 -- मझगांव, संवाददाता। प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निरल पूर्ति शामिल हुए। इस दौरान मझगांव प्रखंड के मैट्रिक और इंटर के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को विधायक निरल पूर्ति ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र सहित पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों और प्लस टू उच्च विद्यालयों के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मौके पर बीडीओ विजय रंजन तिर्की, सीओ विजय हेमराज खलखो, एएसआई गारदी सुंडी, प्रमुख सरस्वती चातार, उप प्रमुख शबनम परवीन, प्राचार्या सबिता बिरुवा, प्रबंधन समिति अध्यक्ष सोमनाथ चातार, मासूम रजा, दिलेश्वर बेहरा समेत अन्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मझगांव प्रखंड के मैट्रिक इंटर के टॉपर छात्र-छात्राओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.