चाईबासा, जनवरी 10 -- चाईबासा। इन दिनों मझगांव प्रखंड में लगातार हाथी का प्रकोप जारी है। शनिवार को सुबह मझगांव प्रखंड के अधिकारी गांव में काया विरुआ के घर के पास पहुंचा। जहां घर के आंगन में लगे गन्ना के फसल और अन्य सब्जी को नुकसान पहुंचाया। साथ ही घर के आंगन में पांडु तिरिया की खड़ी ट्रैक्टर को भी मार कर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद काया तिरिया ने मामले की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...