चाईबासा, मई 19 -- मझगांव । आज का प्रतिभा सम्मान समारोह बच्चों के लिए गर्व का दिन है, मेहनत, लगन और परिश्रम से जो परिणाम आया है, उनके लिए यह सामान समारोह आयोजित किया गया है,प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव में आयोजित मैट्रिक इंटर के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए मझगांव विधायक निरल पूर्ति में कहा कि पिछले 10, 12 सालों का आपका मेहनत का आज फल मिल रहा है, यह सिर्फ बच्चों का खुशी का दिन नहीं , विद्यालय , शिक्षक , समाज प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र के लिए हर्ष का दिन है, आप इसी तरह मेहनत करते रहें और आगे बढ़ने का प्रयास करें, मैट्रिक और इंटर छात्र जीवन का अहम पड़ाव है , यहां से ही आपके भविष्य का करियर का रास्ता खुलता है, आप किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, आप कितना मेहनत करते हैं और आपकी रुचि क्या है सब मैट्रिक इंटर के बाद ही आपको तय करना है,...