चाईबासा, मई 30 -- मझगांव। पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना क्षेत्र के सादोमसाई नदी किनारे झाड़ में शनिवार अहले सुबह लगभग 4:30 शौच के लिए घर से निकला ढुका पुरती 35 पर अचानक दो भालू ने हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गई। भालू ने उसके सिर,नाक, कान,चेहरे पीठ और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला।जानकारी के अनुसार ढुका गांव के समीप नदी की ओर शौच करने निकल था, उसी दौरान दो भालू ने उस पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- हाटगम्हरिया : शौच को गई युवती पर भालू ने किया हमला, गंभीरघायल युवक की बहादुरी जान बचाने के लिए युवक ने हिम्मत नहीं हारा और भालू से भिड़ गई।लगभग 10-15 मिनट तक भालुओ के बीच बचाव का संघर्ष चलता रहा। इस दौरान भालू ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हिम्मत हारने बाद ढुका ने जोर जोर से चिलाने लगा, जिसके बाद भालू नद...