मझगांव : शुगर बढ़ने से बीएसएफ के जवान की मौत
चाईबासा, जुलाई 12 -- चाईबासा, संवाददाता। सीमा सुरक्षा बल के जवान 57 वर्षीय महेंद्र तिरिया की इलाज के दौरान चाईबासा के एक निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई है। वह मझगांव थाना अंतर्गत लिदियम इचापी गांव के रहने वाले थे। इस समय वह बीएसएफ के 26 बटालियन में राजस्थान में तैनात थे। जानकारी के अनुसार अचानक राजस्थान में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह 15 दिनों की छुट्टी लेकर 6 जुलाई को घर लौटे थे। उनकी स्थिति को देखते हुए तुंरत उसी दिन चाइबासा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बीएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा परिजनों ने बताया कि शुगर अधिक बढ़ जाने के कारण ही उसकी मौत हुई है। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को कब्जे लेकर शनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.