चाईबासा, अप्रैल 30 -- मझगांव, संवाददाता। गर्मी व उमस के कारण बुधवार को मझगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय अम्बाईमार्चा में एक बच्चा बेहोश हो गया। उसको पानी का छींटा मारकर होश में लाया गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय में प्रार्थना स्थल में अचानक आठवीं कक्षा का छात्र जगदीश पिंगुवा प्रार्थना समाप्त होते ही गश खाकर गिर पड़ा। उसी बीच उपस्थित सहायक शिक्षक व अन्य ने बच्चे को पंखे से हवा देकर पानी के छींटे मारकर उसे राहत पहुंचाई। प्रधानाध्यक सूर्यकांत दास ने बताया कि वह जनगणना के प्रशिक्षण में थे। उसी बीच खबर आई की एक छात्र बेहोश हो गया है। इसके बाद सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सनातन चातार को खबर दी गई। यह भी पढ़ें- सूर्य के तपिस में सूखे गये प्राकृतिक फिर एम्बुलेंस भेज कर बच्चे को अस्पताल लाया गया। डॉ. सनातन चातार ने छात्र को स्लाईन व अन्य दवा दी। अभिभावकों...