बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली। महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ देने के लिए आठ अप्रैल को मझगवां में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप सुबह 11 बजे से शुरू होगा। शिविर में निराश्रित विधवा महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही आवेदन की सुविधा भी दी जाएगी। कैंप का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना और उन्हें आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरुक करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.