बरेली, मार्च 25 -- अलीगंज। प्रदेश सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर मझगवां ब्लॉक प्रमुख ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मंगलवार को ब्लाक सभागार में हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मझगवां ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह ने सरकार की नौ साल की कल्याणकारी योजनाएं बताईं। एसडीएम विदुषी सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही दैवीय आपदा सहायता योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि दैवीय दुर्घटनाओं से मौत पर चार लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। सीडीपीओ कुमुद मिश्रा ने मातृ वंदन योजना में पहले गर्भधारणपर महिला को प्रथम किस्त के रूप में पांच हजार तथा दूसरी किस्त में छह हजार दिया जाता है। प्रमोद कुमार द्वारा गरीबी उन्मूलन के तहत चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। डॉक्टर सुशील कुमार गुप्ता ने मलेरिया और उससे बचाव के उपाय बताए। इस दौरान आयुष मेले का भी आयोजन किया गय...