गढ़वा, जून 2 -- गढ़वा। रंका थानांतर्गत तमगे कला गांव निवासी शिवलाल सिंह मंगलवार को मजदूरी करने के दौरान गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिवलाल पालदारी का काम करने के लिए रंका बाजार गया हुआ था। बोरा उठाने के दौरान बोरा सहित गिर गया। उससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस से लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...