बलरामपुर, मई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के मजीद मोड़ पर जल निगम की तरफ से डाली गई सीवर लाइन के ऊपर अत्यधिक बारिश के कारण मिट्टी धंसने व लीकेज की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ फैल गया है, जिसके चलते स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वीर विनय चौराहे से चौक बाजार तक जल निगम की ओर से सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगरवासियों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि सड़क के बीचेबीच खुदाई करके लंबे समय तक कार्य अधूरा छोड़ दिया जाता है, जिससे शहर के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धी...