मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। थाना के मालखाने में रखे जब्त सामान के चार्ज लेने के विवाद को अब मजिस्ट्रेट सुलझाएंगे। इसके लिए डीआईजी चंदन कुशवाहा ने समीक्षा के बाद निर्देश जारी किया है। उन्होंने चारों जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है कि मालखाने के चार्ज की समस्या को सुलझाने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती कराकर सूची बनाई जाएगी। इसके बाद किसी पदाधिकारी को मालखाने का प्रभार सौंपा जाएगा। जिले में आधा दर्जन से अधिक थानों में मालखाने के चार्ज को लेकर विवाद है। स्थानांतरित हो चुके पुलिस पदाधिकारी मालखाने का चार्ज सौंपने के लिए चक्कर काट रहे हैं। स्थिति यह है कि पुराने सामान का चार्ज पुराने अधिकारी के पास रहने के कारण समय से कोर्ट में जब्त प्रदर्शों की पेशी नहीं हो पाती है। कई मामलों में इसका लाभ आरोपितों को मिल जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.