मोतिहारी, मई 16 -- सिकरहना, निसं। पचपकड़ी थाना के भंडार में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का समापन शुक्रवार को शांतिपूर्वक हो गया। महायज्ञ में कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद को ले शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस को ले पुलिस प्रशासन पहले से ही तैयारी कर रखी थी और काफी संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। भंडार गांव के तीन किलोमीटर पूर्व गड़हिया, मुड़ली से बेलवा घाट तक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। इसके अलावे गांव में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती थी। करीब आधा दर्जन डीएसपी, कई इंस्पेक्टर, करीब दर्जन भर थानों के थानाध्यक्ष व करीब तीन सौ से ज्यादा पुलिस बल मौजूद थे। डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात स्वयं वहां पहुंचकर तैयारी का जायजा लिये व ढाका अनुमंडल कार्यालय में बैठकर स्थिति पर नजर ब...