शामली, मार्च 12 -- क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या से परेशान एक व्यक्ति को नगर पालिका प्रशासन से निराशा हाथ लगी है। अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित नागरिक ने अब उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। मोहल्ला शेखजादगान निवासी नईम उर्फ सोनू ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ सीएम पोर्टल पर एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा कर दुकान बनाए जाने की शिकायत की थी। इस शिकायत के संदर्भ में नगर पालिका परिषद आरोपी व्यक्ति को कई बार नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाए जाने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन नगर पालिका के नोटिस का अतिक्रमण कर्ता व्यक्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मामला मंडलायुक्त सहारनपुर के पास जांच के लिए गया। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद नगर पालिका ने 18 फरवरी को पीड़...