गाज़ियाबाद, मई 8 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना पुलिस धर्म परिवर्तन, निकाह, तीन तलाक और हलाला की पीड़ित छात्रा के जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराएगी। इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। इंदौर की रहने वाली युवती के साथ वर्ष 2012 में दूसरे धर्म के युवक ने नाम बदलकर दोस्ती की थी। युवक ने अपने साथी के जरिए छात्रा को इंदौर से बुलाकर मुजफ्फरनगर के मदरसे में ले जाकर छोड़ दिया था। जहां छात्रा को युवक के दूसरे धर्म के होने का पता चला था। मदरसे में धर्म परिवर्तन कराने के बाद उनका निकाह कराया गया। आरोप है कि निकाह करने वाले ने उनके साथ जबरन संबंध बनाए और भागने का प्रयास करने पर तीन तलाक दिया। तलाक के...