लखीसराय, मार्च 30 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कवैया थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक के पास मुख्य सड़क स्थित एक आभूषण दुकान में हुई तोड़फोड़ और सामान फेंकने के मामले में रविवार को प्रशासनिक कार्रवाई की गई। पीड़ित दुकानदार प्रमोद वर्मा ने न्यायालय से गुहार लगाई थी, जिसके आलोक में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दुकान का ताला खुलवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम कार्यालय के निर्देश पर नगर परिषद के जेई शैयद हुसैन को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान का ताला खोला गया। इस दौरान मौके पर उस युवक के परिजन भी पहुंच गए, जिसने दुकान में ताला लगाया था। ताला तोड़े जाने के दौरान परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। एक महिला को हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.