बागेश्वर, मार्च 11 -- मंजियाखेत क्षेत्र में बाईपास मार्ग के बदहाली की सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है। डीएम आकांक्षा कोंडे के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने मार्ग का निरीक्षण कर गड्ढों का भरान कर दिया गया है, जिससे मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से सड़कों की स्थिति की निगरानी करने और जहां भी आवश्यक हो वहां तत्काल मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि नगर क्षेत्र के सभी मुख्य एवं संपर्क मार्गों का समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता क...