रामपुर, मार्च 7 -- रामपुर। घेर पूरन सिंह स्थित मजार हजरत मौलाना मुर्शिद मियां में तरावीह की नमाज के दौरान कुरान मुकम्मल हो गया। यहां हाफिज मोहम्मद अयान ने कुरान सुनाया और समाअत की जिम्मेदारी हाफिज मोहम्मद काशिफ ने अंजाम दी। लोगों ने हाफिजों की गुलपोशी की और मिठाई तकसीम की गई। कुरान मुकम्मल होने पर अल्लाह से रमजान माह में की गई इबादत को क़ुबूल करने की दुआ की गई और गुनाहों के लिए माफी तलब की। इस मौके पर मशकूर खां उर्फ शन्नु साहब, विंटू खां, जकी खां, नवाज़ खां, शमीम मियां, मतलूब खां समेत काफी लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...