प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागरज। भविष्य में प्रयागराज की यातायात व्यवस्था को सरल बनाने के लिए मजार तिराहा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को फोर लेन करने की कवायद शुरू हो गई है। इस आरओबी को चौड़ा करने करके उसे सलोरी-हेतापट्टी से जोड़ने का प्रस्ताव विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने सेतु निगम को दिया है। जिसे इस वित्तीय वर्ष में जिले की विकास की कार्ययोजना में शामिल करके शासन को भेजने की तैयार की जा रही है। दो लेन के मजार तिराहा आरओबी का निर्माण महाकुम्भ शुरू होने से पहले किया गया था। जिससे सलोरी क्षेत्र के लाखों लोगों की मुश्किलों का समाधान हुआ था। अब जबकि सेतु निगम की ओर से सलोरी से हेतापट्टी के बीच 3600 मीटर लंबाई का फोर लेन ब्रिज बनाए जाने का कार्य शुरू किया जा चुका है तो विधायक ने शहर की यातायात व्यवस्था के बाहर ही बाहर से निकासी के लिए नया प्रस्ताव सेत...