बदायूं, मार्च 27 -- मजार पर जाने वाले रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट-पत्थर चले। विवाद के दौरान मजार की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पथराव कर रहे एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के हिंडौर गांव का है। असलम के घर के पास खजूर वाले बाबा की मजार बनी हुई है। यहां तक जाने वाले रास्ते को लेकर असलम और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होता रहा। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी स...