बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता नरैनी थाना के ग्राम करतल में अराजकतत्वों ने शनिवार की रात मजार का गुंबद ध्वस्त कर दिया। सुबह जब मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे तो गुंबद ढहा मिला। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। गांव के रहीश मोहम्मद ने थाना प्रभारी करतल सहित पुलिस अधीक्षक को सूचना भेजी। बताया कि बैरागीपुरवा में तालाब किनारे मजार शहीदबाबा के गुंबद को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जब सुबह समाज के लोग वहां गए तो जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.