प्रयागराज, मार्च 15 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मजाक का विरोध करने पर एक छात्र को कुछ छात्रों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। सिविल लाइंस थाने में पांच नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नवाब यूसुफ रोड निवासी अक्षत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च को दोपहर करीब सवा एक बजे सेंट जोसेफ स्कूल के गेट नंबर-दो के पास दसवीं कक्षा के छात्र उसके चचेरे भाई सक्षम सिंह को मसीउल्ला, अरहान, अफान, जाजिब, विनायक यादव व उनके साथियों ने घेर लिया। पहले उसका मजाक उड़ाया, फिर गालीगलौज करते हुए उससे मारपीट की। सक्षम को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा और आसपास मौजूद लोगों की मदद से भाई को बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी छात्रों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पु...