बरेली, मई 20 -- हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम गुपलापुर की चमन सोमवार को अपने पति नन्हे बाबू और देवर तालिब के साथ रिठौरा के खाता गांव में मजार पर प्रसाद चढ़ाने गई थी। आरोप है कि मजार पर रिठौरा के खाता गांव का आशिक उससे धक्का-मुक्की करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसने महिला को धक्का देकर तमीन पर गिरा दिया फिर लाठी-डंडों से पीटा। पति और देवर बचाने आए तो उनकी भी पिटाई की। घटना की रिपोर्ट महिला की ओर से आ​शिक, पप्पू, गुडडू, मुमताज के ​खिलाफ थाना हाफिजगंज में दर्ज करायी गयी है। यह भी पढ़ें- युवक की पिटाई में ससुरालियों पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...